Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Jul, 2024 06:17 PM
![an unknown vehicle crushed a father along with his 6 year old child](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_7image_18_01_286497817accident-ll.jpg)
हादसे के शिकार पीड़ितों की चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु उपजिला अस्पताल मेंढर भर्ती करवाया गया,
पुंछ ( धनुज शर्मा ) : जिले के मेंढर उपमंडल के ऊछाद गांव में वीरवार दोपहर को एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जिसमें एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को घायल कर दिया। हादसे के शिकार पीड़ितों की चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु उपजिला अस्पताल मेंढर भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।
ये भी पढे़ें: रसोई: प्याज की कीमतों में बढ़ौतरी, क्या और बढ़ेंगे दाम या कम होंगे, पढ़ें पूरी खबर
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर गांव दरा दुलिया निवासी लगभग 35 गुलजार अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ अपने 6 वर्षीय पुत्र के साथ अपने दुपहिया वाहन पंजीकरण नंबर जेके12बी4197 पर सवार होकर तहसील मेंढर की तरफ जा रहा था, वहीं जब वाहन ऊछाद गांव में पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारी। जिस कारण दुपहिया वाहन दूर जाकर गिरा और क्षतिग्रस्त हो गया। दुपहिया वाहन सवार पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ये भी पढे़ंः Breaking : बांदीपोरा के हाजिन में हादसा, झेलम में डूबा युवक, बचाव कार्य जारी