Doda Encounter Update : सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, ऑपरेशन जारी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Jun, 2024 12:50 PM

security forces encounter in doda

मौके पर दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी हो रही है।

डोडा: डोडा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूचना मिली है कि मुठभेड़ दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ अभी भी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी 3-4 आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं।

यह भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा : बेस कैंप एंट्रेंस पर लगाए गए स्पेशल सिक्योरिटी फ्रेम डोर्स

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को आतंकियों के गुंडोह इलाके के सिन्नू जंगल में होने के इनपुट मिले थे। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने इलाके को घेर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन दौरान घिरे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मौके पर मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में 2 आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा हुआ है। वहीं मौके पर दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी हो रही है। बता दें कि सिन्नू जंगल बहुत ही घना इलाका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!