Maa Vaishno Devi यात्रा ट्रैक पर 20 वर्षीय युवक के साथ दर्दनाक हादसा

Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Jul, 2024 07:17 PM

a tragic accident happened on the maa vaishno devi yatra track

तत्काल पुलिस व श्राइन बोर्ड के कर्मियों द्वारा उसे नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

कटड़ा (अमित): मां वैष्णो देवी की यात्रा हेतु उत्तर प्रदेश से आया श्रद्धालु अर्द्धकुवारी खेत्र में बैटरी कार मार्ग पर पहाड़ी से खिसक कर पत्थर लगने से घायल हो गया। तत्काल पुलिस व श्राइन बोर्ड के कर्मियों द्वारा उसे नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं पुलिस में इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवांशु त्रिपाठी (20) पुत्र अभिनेश त्रिपाठी निवासी कन्नौज उ. प्र. जैसे ही अर्द्धकुवारी क्षेत्र के बैटरी कार मार्ग पर स्थित ट्री जंक्शन के पास पहुंचा था, कि पहाड़ी से खिसककर पत्थर लगने से जख्मी हो गया। तत्काल उसे नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!