जम्मू-कश्मीर में मानसून की हुई एंट्री, जानें आने वाले दिनों का हाल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Jun, 2024 02:28 PM

monsoon enters jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून जम्मू के कुछ क्षेत्रों में पहुंच गया है।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून जम्मू के कुछ क्षेत्रों में पहुंच गया है। गत रात्रि कई मैदानी इलाकों में बारिश भी हुई है। मानसून की एंट्री से लोगों ने तपती गर्मी से राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें :  कल से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, यात्रियों के लिए ट्रांजिट कैंप में किए गए ये इंतजाम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में अगले सप्ताह के दौरान मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। 30 जून तक कश्मीर और जम्मू के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है वहीं 1 जुलाई से 5 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन, इतने घंटों तक बंद रहा रास्ता

आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी जिससे मिट्टी धंसने और भूस्खलन के मामले सामने आ सकते हैं लेकिन बारिश के कारण श्री अमरनाथ यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि बारिश मुख्य रूप से देर रात या सुबह जल्दी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में कश्मीर में बागों में छिड़काव के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का होगा। मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू के कई इलाकों में बारिश व आंधी चलने की भविष्यवाणी की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!