तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण, चालक सहित तेल टैंकर झेलम नदी में गिरा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 Jul, 2024 09:49 AM

accident in bandipora

एस.डी.आर.एफ. और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान अभी जारी है।

बांदीपोरा(मीर आफताब): उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल के वांगीपोरा में तेज गति से आ रहा एक तेल टैंकर झेलम नदी में गिर गया।

एक अधिकारी ने बताया कि रात के समय श्रीनगर से सुंबल की ओर जा रहा एक अज्ञात तेल टैंकर वांगीपोरा चेकपोस्ट के पास सड़क से फिसल गया और चालक सहित झेलम नदी में गिर गया। उन्होंने कहा कि चालक और टैंकर को बाहर निकालने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। एस.डी.आर.एफ. और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान अभी जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!