अमरनाथ यात्रा 2024 : जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था, कल बाबा बर्फानी के करेंगे दर्शन

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Jun, 2024 10:57 AM

amarnath yatra first batch dispatched

जानकारी के अनुसार अमरनाथ श्रद्धालुओं के पहला जत्था आज सुबह जम्मू के यात्री निवास से रवाना हुआ।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ। इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। जत्थे में शामिल श्रद्धालु कल अमरनाथ पहुंच कर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें :  गुर्रा गुर्रा कर रोया Water Tank में फंसा भालू, Wildlife Department ने शुरू किया Rescue ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार अमरनाथ श्रद्धालुओं के पहला जत्था आज सुबह जम्मू के यात्री निवास से रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यात्रियों की सुचारू यात्रा के लिए व्यापक व्यवस्था की है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षाबल और भारतीय सेना श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकस है। शांतिपूर्ण यात्रा के लिए एक बहु-स्तरीय सुरक्षा ग्रिड बनाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग, गुफा मार्गों और आधार शिविरों पर सैनिकों की पर्याप्त तैनाती के अलावा, निगरानी बनाए रखने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग भी किया जा रहा है। वहीं जम्मू शहर में ठहरने की जगहों और पंजीकरण केंद्रों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!