Breaking News : यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, 2 ने तोड़ा दम, 15 घायल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Jun, 2024 10:41 AM

2 died and 15 injured in road accident in baramulla

घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की।

बारामूला(मीर आफताब): पजलपोरा, राफियाबाद में आज एक दुखद दुर्घटना होने की सचूना मिली है। इस दुर्घटना में एयरटेल टावर के पास एक मिनी बस पलट गई जिससे दो यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :  डोडा की ऊंची पहाड़ियों में सक्रिय हैं 3-4 आतंकी, DIG पाटिल ने दी जानकारी

जानकारी के अनुसार यह घटना बारामूला जिले के राफियाबाद में डांगीवाचा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। शुरूआती जांच से पता चला है कि बस चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया था जिसके चलते वह पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की। साथ ही घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार घायल यात्रियों में से कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही 2 यात्रियों की मौत हो जाने की भी सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल, पुंछ में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बस शायद तेज गति से चल रही थी, और सड़क पर फिसलन की वजह से उक्त हादसा घट गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!