Breaking : कश्मीर के इस इलाके में आतंकियों का खतरा, बंद किए गए स्कूल
Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 Jun, 2024 12:29 PM

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया
बारामूला(मीर आफताब): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के रफियाबाद गांव में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों द्वारा गांव में की गई घेराबंदी और तलाशी अभियान के मद्देनजर अधिकारियों ने बुधवार को दो शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें : डोडा Terrorist Attack : हिरासत में लिए व्यक्तियों से हो रही पूछताछ
एक अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि सरकारी डिग्री कॉलेज हादीपोरा और पनाश संस्थान में आज कक्षाएं स्थगित रहेंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विशिष्ट क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए एहतियाती उपाय के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें : ‘रैड जोन’ घोषित हुआ श्रीनगर, जानें क्यों और कौन-से नियम हुए लागू
आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद यातायात को भी डायवर्ट कर दिया गया।
Related Story

J&K: गंभीर मुगलान इलाके में Op Sheruwali तीसरे दिन भी जारी, सुरक्षा बलों ने घेरा इलाका

Jammu Kashmir Breaking : 4 IPS अधकारियों को बनाया प्रभारी IG

Kashmir में National Highway पर भारी Landslide, सड़क बंद होने से फंसे कई यात्री

J&K Top- 6 : आंधी के साथ बरसेंगे बादल तो कई इलाकों में होगी बत्ती गुल, पढ़ें...

खतरे में सलाल डैम की वादियां! लगी भीषण आग, मोर्चे पर डटे जांबाज

Jammu Kashmir में संदिग्ध आतंकी सहयोगी दबोचा गया, गोला-बारूद बरामद

दोरीमल जंगल से मिला आतंकियों का 'सर्वाइवल किट', पुलिस को सौंपा गया सामान

J&K के इस इलाके में जंगली जानवर की दहशत, 2 को बनाया शिकार

अहम खबर: J&K के इस इलाके में ओलावृष्टि की सम्भावना, किसानों के लिए जारी हुई एडवायजरी

Jammu में चोरों का धावा, लाखों का सोना व नकदी पर हाथ किया साफ, इलाके में दहशत