Udhampur: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Jan, 2026 04:00 PM

a fire broke out under suspicious circumstances

जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

उधमपुर (रमेश): उधमपुर के लद्दा पंचायत के वार्ड नंबर 7 में बीती देर शाम कांता देवी पत्नी राज सिंह के घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, देर शाम कांता देवी के घर में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस आगजनी की घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!