वर्षों की मेहनत बनी राख, Bafliaz के व्यापारियों की आंखों में छलका दर्द

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Jun, 2026 05:29 PM

years of hard work reduced to ashes

स्थानीय लोगों ने भी प्रभावित व्यापारियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए प्रशासन से नुकसान का शीघ्र आकलन कर उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवार दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच...

बफलियाज ( धनुज ) :  रविवार को बफलियाज केंद्रीय बाजार में लगी भीषण आग के दूसरे दिन सोमवार को प्रभावित दुकानदार अपनी जली हुई दुकानों के मलबे में बचा-खुचा सामान तलाशते नजर आए। आग की इस भयावह घटना में करीब एक दर्जन दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं, जिससे लाखों रुपए की संपत्ति और व्यापारिक सामान नष्ट हो गया। सोमवार सुबह से ही प्रभावित व्यापारी और उनके परिवारजन घटनास्थल पर पहुंचे और राख तथा मलबे के बीच किसी उपयोगी सामान की तलाश में जुटे रहे। अधिकांश दुकानदारों का कहना है कि उनकी वर्षों की मेहनत एक ही झटके में खत्म हो गई है और अब उनके सामने परिवार का पालन-पोषण करने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा यही दुकानें थीं। आग से हुए भारी नुकसान के बाद कई परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।

स्थानीय लोगों ने भी प्रभावित व्यापारियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए प्रशासन से नुकसान का शीघ्र आकलन कर उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवार दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!