Jammu News : सुनसान जगह पर मिली जली हुई बाइक, नशा, शरारत या रंजिश? जांच में जुटी पुलिस

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Jun, 2026 12:19 PM

burnt bike found in jammu

फिलहाल ये साफ नहीं है कि इस घटना के पीछे नशा है, किसी की शरारत है या आपसी रंजिश।

जम्मू(रोशनी): जम्मू के मढ़ ब्लॉक के गांव चकजाफर के कोटला इलाके में रविवार देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां सुनसान जगह पर एक बाइक को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। सुबह जब स्थानीय लोग उठे तो जली हुई बाइक देखकर हैरान रह गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल ये साफ नहीं है कि इस घटना के पीछे नशा है, किसी की शरारत है या आपसी रंजिश। लेकिन इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि बढ़ते नशे के कारण भी इस तरह की वारदातें हो रही हैं। वहीं कुछ लोग इसे रंजिश का नतीजा बता रहे हैं।

पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!