J&K: भारी बर्फबारी में फंसी यात्रियों से भरी बस, सेना ने संभाला मोर्चा

Edited By VANSH Sharma, Updated: 07 Feb, 2026 07:59 PM

a bus full of passengers gets stranded in heavy snowfall

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते यात्रियों से भरी एक बस हमाम गांव के पास सड़क पर फंस गई।

बारामुला (रेज़वान मीर): जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में भारी बर्फबारी के चलते यात्रियों से भरी एक बस हमाम गांव के पास सड़क पर फंस गई। सड़क पर अत्यधिक फिसलन होने के कारण बस आगे नहीं बढ़ सकी, जिससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई।

PunjabKesari

मामले की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स (32 आरआर) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सेना के जवानों ने हमाम गांव के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी ठंड, भारी बर्फबारी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सेना और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।

यात्रियों को मौके पर आवश्यक सहायता प्रदान की गई और बाद में उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस बचाव अभियान ने एक बार फिर भारतीय सेना और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर तालमेल और मानवता की मिसाल पेश की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!