Transfer: जम्मू में प्रशासनिक फेरबदल, 90 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Dec, 2025 01:44 PM

90 officers transferred in jammu

ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को विभिन्न विभागों में तैनात किया गया है और उन्हें कुछ अन्य जिम्मेदारियां भी प्रदान की गई हैं।

जम्मू (उदय) :  जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश के वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 90 अधिकारियों को ट्रांसफर किया है। वित्त विभाग के आयुक्त सचिव संतोष डी. वैद्य की ओर से जारी आदेश के तहत वित्त विभाग के ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को विभिन्न विभागों में तैनात किया गया है और उन्हें कुछ अन्य जिम्मेदारियां भी प्रदान की गई हैं।

ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में निदेशक वित्त, वित्त सलाहकार, डिप्टी डायरैक्टर, ट्रेजरी आफिसर, चीफ अकाऊंट आफिसर स्तर के अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को नए स्थान पर ज्वाइन करने के लिए कहा गया है ताकि कामकाज प्रभावित न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!