जम्मू के इस इलाके में पुलिस की Raid! देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

Edited By VANSH Sharma, Updated: 07 Mar, 2026 10:15 PM

police raid this area of  jammu prostitution racket busted

पुलिस ने शहर में चल रहे देह व्यापार के एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

जम्मू (तनवीर सिंह): पुलिस ने शहर में चल रहे देह व्यापार के एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जबकि इस मामले में 2 पुरुषों और 1 महिला को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्रेटर कैलाश के लेन नंबर 31 में अमरीक सिंह के मकान में कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापा मारा।

यह कार्रवाई पुलिस पोस्ट सैनिक कॉलोनी के प्रभारी और पुलिस स्टेशन चन्नी हिम्मत के एसएचओ की टीम ने एसडीपीओ सिटी ईस्ट और एसपी सिटी साउथ की निगरानी में की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं, इस अवैध धंधे में शामिल 2 पुरुषों और 1 महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन चन्नी हिम्मत में एफआईआर नंबर 62/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक तस्करी (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!