UPSC 2025 रिजल्ट: जम्मू-कश्मीर के 16 उम्मीदवारों ने मारी बाजी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 06 Mar, 2026 09:19 PM

upsc 2025 result 16 candidates from jammu and kashmir emerge victorious

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।

जम्मू-कश्मीर डेस्क (तनवीर सिंह): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में मानी जाने वाली इस परीक्षा में जम्मू-कश्मीर के 16 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के सफल उम्मीदवारों में सुवन शर्मा ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और 148वीं रैंक हासिल की। उनके बाद तौसीफ अहमद गनई ने 254वीं रैंक प्राप्त की। मेरिट सूची में शामिल अन्य उम्मीदवारों में रितिका (456), सूयश शिवम (572), मुनीब पर्रा (581), गुलाम दीन (683), द्वारका गाधी (721), आकाश (747), कोह-ए-सफा (763), यासार (811), अभिषेक (820), पंकज (856), मोहम्मद एजाज (869), अजहर (886), सरफराज (936) और इरफान (957) शामिल हैं। इस तरह कुल 16 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार, इनमें से कुछ उम्मीदवार पहले भी सिविल सेवा परीक्षा पास कर चुके हैं और वर्तमान में विभिन्न सरकारी पदों पर अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। गौरतलब है कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होती है, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू। इन तीनों चरणों को पास करने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन होता है।

इस परीक्षा के माध्यम से देश की प्रमुख सेवाओं में भर्ती की जाती है, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) समेत कई केंद्रीय सेवाएं शामिल हैं।

इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें 317 सामान्य वर्ग, 104 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 306 ओबीसी, 158 अनुसूचित जाति (SC) और 73 अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

इसके अलावा आयोग ने 258 उम्मीदवारों की एक रिजर्व सूची भी जारी की है। इसमें 129 सामान्य वर्ग, 26 EWS, 86 OBC, 8 SC, 6 ST और 3 PwBD वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। सरकार के अनुसार, वर्ष 2025 की परीक्षा के लिए IAS के 180, IFS के 55, IPS के 150, जबकि ग्रुप ‘A’ सेवाओं के 507 और ग्रुप ‘B’ सेवाओं के 195 पद उपलब्ध कराए गए थे।

हर साल देशभर से लाखों युवा इस परीक्षा में भाग लेते हैं, लेकिन तीन चरणों की कठिन प्रक्रिया पार कर केवल सीमित संख्या में ही उम्मीदवार अंतिम सूची में जगह बना पाते हैं। UPSC के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों की मार्कशीट परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी, जो 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद उम्मीदवारों को उनकी रैंक, श्रेणी और पसंद के आधार पर विभिन्न सेवाओं का आवंटन किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!