मक्का में गर्मी का कहर, हज यात्रा पर गईं 5 कश्मीरी महिलाओं की थमी सांसें
Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 Jun, 2024 10:19 AM

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में चल रही पवित्र तीर्थयात्रा के दौरान वहां का तापमान 48 डिग्री सैल्सियस तक बढ़ गया है।
जम्मू/श्रीनगर: हज यात्रा 2024 के समापन के निकट पहुंचने के साथ ही कश्मीर घाटी से संबंधित 5 महिला तीर्थयात्रियों की अराफात और मुजदलिफा में लू लगने के कारण मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir News : इस जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की Firing
इस संबंध में एक हज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीर्थयात्रा के दौरान तापमान में अत्यधिक बढ़ौतरी ने कई तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर भारी नकारात्मक प्रभाव डाला है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला तीर्थयात्रियों में से 4 श्रीनगर एवं एक दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम से संबंधित हैं।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में चल रही पवित्र तीर्थयात्रा के दौरान वहां का तापमान 48 डिग्री सैल्सियस तक बढ़ गया है। अधिकारी ने कहा कि मृतक तीर्थयात्रियों के साथ उनके संबंधी भी थे जिन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें मक्का में ही दफनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जम्मू-कश्मीर से 7000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने मक्का और मदीना की हज यात्रा की।
Related Story

Poonch में वाहन सवार के साथ दर्दनाक हादसा, पलों में टूटी सांसों की डोर

सांसों में घुल रहा जहर, जिम्मेदार ही बने बेपरवाह... बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा...

Jammu Kashmir में फिर बदला मौसम का मिजाज, घने कोहरे से थमी रफ्तार... जानें आने वाले दिनों का हाल

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जम्मू-कश्मीर में 22 IAS और JKAS अधिकारियों के तबादले, देखें List

जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में दिखे हथियारों से लैस संदिग्ध, फैली दहशत

जम्मू-कश्मीर में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, उपमुख्यमंत्री के भाई के घर पर Raid

जम्मू-कश्मीर के इस अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना, कामकाज ठप

J&K Weather: दिन में गर्मी रात में ठंड... लेकिन जल्द बदलेंगे हालात, बारिश-बर्फबारी की सम्भावना

J&K Weather: मौसम ने बदला मिजाज, फरवरी में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 28 के लिए Alert जारी...