Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Apr, 2026 11:01 AM

श्रीनगर में ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
श्रीनगर(मीर आफताब): श्रीनगर में ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते बताया कि ये गिरफ्तारियां खानमोह इलाके के नर्द सांगरी में चेकिंग के दौरान PP खानमोह की एक पुलिस पार्टी ने की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से दो हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीन, कुछ राउंड गोला-बारूद, पोस्टर और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पंथाचौक पुलिस स्टेशन में अनलॉफुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) एक्ट (UAPA), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि आगे की जांच चल रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here