कांग्रेस के 3 पूर्व अध्यक्ष लड़ रहे चुनाव, दांव पर लगी इज्जत

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Aug, 2024 12:55 PM

3 former presidents of congress contesting elections

वहीं जिन 5 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के उम्मीदवार जहां आमने-सामने होंगे, वहीं उनका सामना भाजपा के उम्मीदवारों से होगा।

जम्मू: कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 9 उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर को डोरू और प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष विकार रसूल वानी को बनिहाल से टिकट मिला है। कांग्रेस और नैशनल कांफ्रेंस के बीच काफी खींचतान के बाद सीट शेयरिंग को लेकर समझौता हुआ है। नेकां ने 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है और कांग्रेस के हिस्से में कुल 32 सीटें ही आई हैं। एन.सी. के साथ सीट बंटवारे पर कांग्रेस की मजबूरी पर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं जिन 5 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के उम्मीदवार जहां आमने-सामने होंगे, वहीं उनका सामना भाजपा के उम्मीदवारों से होगा।

यह भी पढ़ें :  साम्बा जिले की तीनों सीटों पर BJP ने उतारे पूर्व कैबिनेट मंत्री, एक Click में पढ़ें पूरी जानकारी

बता दें कि कांग्रेस ने पार्टी के महासचिव गुलाम अहमद मीर को डोरू विधानसभा से मैदान में उतारा है जबकि प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष विकार रसूल वानी को बनिहाल और पीरजादा मोहम्मद सईद को अनंतनाग से टिकट दिया है। कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  BJP ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, इन शख्सियतों को सौंपी चुनाव की कमान

बनिहाल से भाजपा ने सलीम भट्ट को उम्मीदवार बनाया है जबकि नेशनल कांफ्रेंस ने इसी सीट से सज्जाद शाहीन को मैदान में उतारा है। विकार रसूल वानी ने वर्ष 2014 के चुनाव में पी.डी.पी. के बशीर अहमद रूनयाल को हराया था। वानी को 17,671 वोट मिले थे जबकि रूनयाल को 13,322 वोट मिले थे। इसी तरह जे.के.पी.सी.सी. के पूर्व अध्यक्ष रहे गुलाम अहमद मीर 2014 के चुनाव में अनंतनाग के डोरू से चुनाव लड़े लेकिन पी.डी.पी. के सईद फारूक अंद्राबी से हार गए थे। अंद्राबी ने मीर को मात्र 161 वोटों से हराया था जिसमें पी.डी.पी. के अंद्राबी को 18,150 वोट मिले थे जबकि मीर को 17,989 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें :  बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हथियारों सहित लश्कर के 3 आतंकी मददगार गिरफ्तार

वहीं इस बार अनंतनाग से कांग्रेस के प्रत्याशी पीरजादा मोहम्मद सईद वर्ष 2014 के चुनाव में अनंतनाग जिले के कोकरनाग विधानसभा सीट से पी.डी.पी. के अब्दुल रहीम राथर के हाथों पराजित हो चुके हैं। राथर ने उन्हें 4571 वोटों से हराया था जिसमें राथर को 24,284 वोट मिले थे जबकि पीरजादा को 19,713 वोट मिले थे। इस बार उन्हें अनंतनाग सीट से टिकट मिला है जहां उन्हें भाजपा के उम्मीदवार एडवोकेट सईद वजाहत से कड़ी टक्कर मिलेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!