Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Apr, 2026 07:03 PM

यह परियोजना जम्मू कश्मीर के एविएशन सेक्टर को नई दिशा देने का काम करेगी।
जम्मू (संजीव) : Jammu Airport का कायाकल्प करने के तहत निर्माधाीन दूसरे (अत्याधुनिक) टर्मिनल का निर्माण कार्य नवंबर 2026 में पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट सलाहकार कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद सांसद जुगल किशोर शर्मा ने इसका खुलासा किया है। शर्मा का कहना हैं कि दूसरे टर्मिनल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह परियोजना जम्मू कश्मीर के एविएशन सेक्टर को नई दिशा देने का काम करेगी।
शर्मा का कहना है कि नया टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। एयरपोर्ट का क्षेत्रफल 14500 वर्ग मीटर से बढ़कर लनगभग 40000 वर्ग मीटर किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक में बताया गया कि नए टर्मिनल के पूरा होने के बाद यहां पर एक साथ 13 विमानों की पार्किंग की क्षमता होगी। इससे यात्री क्षमता लगभग तीन गुणा तक बढ़ेगी। नए टर्मिनल के पूरा होने के बाद यहां पर सुविधाएं बढ़ने से पर्यटकों के अलावा व्यापारियों समेत तीर्थ यात्रियों जोकि माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आते हैं, उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर Jammu Airport का नया टर्मिनल जम्मू क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को काफी मजबूती प्रदान करेगा। नए टर्मिनल में 36 चेक इन काउंटर, छह एरोब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। नया टर्मिनल बनने के बाद पुराने टर्मिनल का उपयोग कार्गो (माल ढुलाई) और अन्य सेवाओं के लिए किया जाएगा। प्रतिदिन उड़ानों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को आवाजाही में मदद मिलेगी।
एयरपोर्ट सलाहकार कमेटी की बैठक में विधायक विक्रम रंधावा के अलावा एयरपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारियों व पर्यटन और व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here