Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Oct, 2026 04:45 PM

मंज़ूर अहमद ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और घटना की जांच कर नुकसान के कारणों का पता लगाने की अपील की है।
बारामूला ( रेजवान मीर ) : जिले के सेमपोरा, सोपोर इलाके में मंज़ूर अहमद सोफी के सेब के लगभग 1,000 बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मंज़ूर अहमद सोफी के अनुसार, उनके शेड के ठीक सामने स्थापित बिजली ट्रांसफॉर्मर इस नुकसान की वजह बना है। उन्होंने कहा कि वह कई बार संबंधित प्रशासन से इस ट्रांसफॉर्मर को मौजूदा स्थान से हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांग पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मंज़ूर अहमद ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और घटना की जांच कर नुकसान के कारणों का पता लगाने की अपील की है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित व्यक्ति के नुकसान का जल्द से जल्द आकलन किया जाए तथा उन्हें हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जाए। लोगों ने यह भी अपील की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण करें और आवश्यक कदम उठाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here