Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Mar, 2026 06:29 PM

सोने की कीमतें भले ही बहुत ज्यादा बढ़ गई हों, लेकिन लोगों की खरीदारी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
जम्मू डेस्क : सोने की कीमतें भले ही बहुत ज्यादा बढ़ गई हों, लेकिन लोगों की खरीदारी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। गुड़ी पड़वा के मौके पर एक ज्वैलरी कंपनी ने सिर्फ एक दिन में 170.7 करोड़ रुपये की बिक्री की, जो पिछले साल से करीब 38% ज्यादा है।
इससे साफ है कि महंगे सोने के बावजूद ज्वैलरी की मांग मजबूत बनी हुई है। कंपनी ने इस साल 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार भी पार कर लिया है।
बता दें कि सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि डायमंड और चांदी की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का कहना है कि यह ग्राहकों के भरोसे का नतीजा है और आने वाले शादी के सीजन में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here