करोड़ों की खेप मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां Alert! स्थानीय लोगों में बढ़ी दहशत

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Mar, 2026 05:25 PM

security agencies on alert after finding a consignment worth crores

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है

बिशनाह  ( मुकेश रैना )  :  बिशनाह क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन ड्रॉपिंग के माध्यम से करोड़ों रुपए की नशीले पदार्थ की खेप मिलने के बाद दूसरे दिन गुरुवार सुबह से ही पुलिस और BSF द्वारा पूरे इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों की टीमें खेतों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

जानकारी के अनुसार, जम्मू पुलिस और BSF की संयुक्त कार्रवाई में बहादुरपुर गांव के खेतों से करीब 2 किलो हेरोइन जैसी नशीली वस्तु बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में गिराई गई थी। 

PunjabKesari

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी अन्य संदिग्ध वस्तु या नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

वहीं स्थानीय सरपंच और गांव के अन्य लोगों ने इस पूरे मामले को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास खेतों में नशीले पदार्थ मिलना बेहद गंभीर मामला है और इससे क्षेत्र के युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की गहन जांच की जाए और जो लोग इस नशीले पदार्थ की खेप को उठाने या तस्करी करने वाले थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और नशा तस्करी के इस नेटवर्क के पीछे जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी के संभावित लिंक भी खंगाल रही हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!