Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Mar, 2026 12:42 PM

मृतक जवान के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चौक पर एकत्र होकर सड़क जाम कर दी और दुकानों का सामान सड़क पर रखकर अपना रोष प्रकट किया।
आर.एस. पुरा ( मुकेश ) : एनसीबी द्वारा आर.एस. पुरा के दीवानगढ़ निवासी BSF जवान जसबिंदर सिंह को हिरासत में लेने के बाद हुई संदिग्ध मौत के विरोध में रविवार को क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। मृतक जवान के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चौक पर एकत्र होकर सड़क जाम कर दी और दुकानों का सामान सड़क पर रखकर अपना रोष प्रकट किया।
प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए इंसाफ की मांग की। उनका आरोप था कि जसबिंदर सिंह को झूठे मामले में फंसाया गया और हिरासत के दौरान उसकी मौत हुई, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here