Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Mar, 2026 04:49 PM

कटड़ा में रविवार को माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर अहम सूचना सामने आई,
कटरा ( अमित शर्मा ) : कटड़ा में रविवार को माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर अहम सूचना सामने आई, जब यात्रा पंजीकरण कक्ष शाम करीब 4:30 बजे ही बंद कर दिया गया। इसके चलते कई श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा।
प्रशासन के अनुसार जिन श्रद्धालुओं ने पहले ही आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर लिया है, वे वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं। वहीं, जिन यात्रियों को आरएफआईडी कार्ड नहीं मिल पाया, उन्हें सोमवार सुबह 4:00 बजे तक कटड़ा में रुककर इंतजार करना होगा।
रविवार को शाम 4.30 बजे तक 43, 134 श्रद्धालुओं ने आरएफआईडी कार्ड लेकर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here