Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Mar, 2026 04:57 PM

LPG की किल्लत से जूझ रहे आम लोगों के लिए अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतें भी चिंता का कारण बन गई हैं।
जम्मू डेस्क : LPG की किल्लत से जूझ रहे आम लोगों के लिए अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतें भी चिंता का कारण बन गई हैं। तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम में लगभग ₹2.30 प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है, जो 20 मार्च 2026 से लागू हो गया है।
इसका असर खासतौर पर उन लोगों पर होगा, जो हाई-ऑक्टेन पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं। कंपनियों ने आधिकारिक वजह नहीं बताई, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, US-ईरान विवाद और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव इसका बड़ा कारण हो सकता है।
वैश्विक स्तर पर भी ईंधन महंगा हो रहा है। वियतनाम में 95-ऑक्टेन पेट्रोल 20% और डीजल 34% महंगा हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी संभव है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान और खाड़ी देशों में ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों के बाद सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर खासतौर पर एशियाई देशों पर पड़ रहा है। कुल मिलाकर, अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here