PNB ग्राहकों के लिए खतरे की घंटी!... कल बंद हो सकते हैं ये खाते!

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Apr, 2026 08:17 PM

alarm bell for pnb customers   these accounts could be closed tomorrow

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बैंक कुछ न कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाते ही हैं। इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक ने भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

जम्मू डेस्क :  ऐसे ग्राहक जिनके खाते पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हैं, उनके लिए एक जरूरी खबर है। आप को बता दें कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बैंक कुछ न कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाते ही हैं। इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक ने भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पंजाब नेशनल बैंक ऐसे खातों को बंद करने जा रहा है जो काफी समय से एक्टिव नहीं हैं और न ही उनमें कोई लेन-देन किया गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि बैंक कल यानी 16 अप्रैल से कई खातों को बंद करने जा रहा है। बैंक ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि जीरो बैलेंस और लंबे समय से बंद पड़े खातों से धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश न रहे क्यों Fraud करने के लिए ऐसे ही खातों का इस्तेमाल किया जाता है।  

कौन-से खाते होंगे बंद?

पंजाब नेशनल बैंक के खाता धारकों को बता दें कि यदि आपका खाते में पिछले 3 साल से कोई लेन-देन (ट्रांजेक्शन) नहीं हुआ है तो उन्हें तुरंत जाकर अपने खाते में कुछ पैसे जमा करवाने होंगे नहीं तो बैंक उचित कदम उठा सकता है। जिन खातों में बैलेंस जीरो है, जो खाते पहले से ही इनएक्टिव (बंद पड़े) हैं वे बंद किए जा सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे तुरंत अपने खाते में ट्रांजैक्शन करवाएं, बैंक में अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करवाएं, और हां पैसे जमा करवाते समय अपनी पासबुक, पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज लेकर बैंक जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!