Edited By Neetu Bala, Updated: 20 May, 2026 03:21 PM

इस दौरान कोई भी दुकानदार अपनी दुकान नहीं खोलेगा और कोई लिए गए निर्णय का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
ऊधमपुर (रमेश): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी दुकानदार अलग-अलग समय पर ग्रीष्म अवकाश करेंगे। वहीं व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने बताया कि अधिकांश दुकानदार यूनियन की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुकानदारों का ग्रीष्म अवकाश 5 जून 2026 शुक्रवार से लेकर 8 जून 2026 सोमवार तक रहेगा।
इस दौरान कोई भी दुकानदार अपनी दुकान नहीं खोलेगा और कोई लिए गए निर्णय का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से इसमें सहयोग करने की कि अपील की। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि स्वर्णकार संघ इसमें सम्मिलित नहीं हैं। वह अपने हिसाब से ही छुट्टियां करता है तथा स्टेशनरी वाले अवकाश नहीं करते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here