Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jul, 2026 12:06 PM

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर सुंगल टनल को लेकर एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।
राजौरी(शिवम बक्शी): सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सुंगल टनल को आम जनता के बजाय केवल VIP मूवमेंट के दौरान ही खोला जाता है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर सुंगल टनल को लेकर एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कहा जा रहा है कि टनल को सिर्फ वी.आई.पी. मूवमेंट दौरान ही खोला जा रहा है और आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को भी टनल से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि मरीज जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा था।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी रोष और नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लगातार यह सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर सुंगल टनल का निर्माण आम जनता की सुविधा के लिए किया गया है या केवल VJP मूवमेंट के लिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here