Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Oct, 2026 02:50 PM

किसान बंसीलाल का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार दीपावली के अवसर पर फूलों के दाम बेहतर मिलेंगे, जिससे उनकी मेहनत का उचित फल मिल सकेगा और उन्हें अच्छा मुनाफा होगा।
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : दीपावली का पावन पर्व नजदीक आते ही फूलों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में फूलों की खेती करने वाले किसानों के चेहरों पर भी अच्छी आमदनी की उम्मीद दिखाई दे रही है। किसान बंसीलाल का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार दीपावली के अवसर पर फूलों के दाम बेहतर मिलेंगे, जिससे उनकी मेहनत का उचित फल मिल सकेगा और उन्हें अच्छा मुनाफा होगा।
किसान बंसीलाल ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में विभिन्न किस्मों के फूलों की खेती की है। त्योहारों के दौरान फूलों की मांग बढ़ने से किसानों को अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद रहती है। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती में सबसे बड़ी परेशानी उस समय आती है, जब फसलों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां लग जाती हैं। कई बार किसानों को बीमारी की सही जानकारी नहीं होती, जिसके चलते वे बाजार में दुकानदारों से सलाह लेकर दवाइयां खरीदते हैं। हालांकि, कई बार दवाइयों का उचित असर भी नहीं हो पाता।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से अपील की कि वे समय-समय पर गांवों और खेतों में पहुंचकर किसानों को फूलों की खेती, फसलों में लगने वाली बीमारियों तथा उनके उचित उपचार के बारे में जागरूक करें। यदि कृषि विशेषज्ञ किसानों को सही समय पर मार्गदर्शन दें तो उन्हें काफी लाभ मिल सकता है।
किसान बंसीलाल का कहना है कि किसान दिन-रात मेहनत करके फूलों की खेती करते हैं। ऐसे में त्योहारों के अवसर पर उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दीपावली पर फूलों के अच्छे दाम मिलेंगे, ताकि किसानों की मेहनत रंग लाए और उनके परिवारों को भी आर्थिक लाभ मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here