Mata Vaishno Devi मार्ग पर भूस्खलन के कारण बंद हुआ रास्ता, इस मार्ग से जारी है यात्रा, पढ़ें पूरी खबर
Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Sep, 2024 11:53 AM

यदि वे यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधान रहें और सतर्क रहें।
जम्मू डेस्क : माता वैष्णो देवी दरबार जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर है। इस समय हिमकोटी मार्ग को श्राइन बोर्ड द्वारा बंद कर दिया गया है। उक्त फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। फिलहाल यात्रा पुराने मार्ग से जारी है।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के लिए मौसम विभाग ने जारी किया Alert, जानें 24 घंटे का हाल
बता दें कि पिछले 2 दिनों से लगातार माता वैष्णो देवी कटड़ा में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते गत दिवस नए यात्रा मार्ग हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर घायल हो गई जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर श्राइन बोर्ड द्वारा उक्त मार्ग को बंद कर दिया गया है लेकिन पुराने मार्ग से यात्रा अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें : डेरा ब्यास की संगत के लिए अहम खबर, जारी हुई नई Guidelines
वहीं लोगों से अपील की जा रही है कि जहां तक मुमकिन हो मौसम के साफ होने तक वे इस यात्रा पर न जाएं। यदि वे यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधान रहें और सतर्क रहें। वहीं जानकारी मिली है कि श्राइन बोर्ड द्वारा हिमकोटी मार्ग पर कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्द ही मार्ग पर से सारा मलबा हटा दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

Katra: जयकारों से गूंजा Maa Vaishno Devi का दरबार, भक्तिमय हुआ माहौल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

शारदीय नवरात्रों में मां वैष्णो देवी के दरबार में लगा भक्तों का तांता, माता रानी के जयकारों से...

J&K Top-6: पहले नवरात्रि पर मां वैष्णो देवी के दरवबार में गूंजे जयकारी तो वहीं Jammu में बारिश का...

फिर से खुला Jammu Kashmir का मुख्य मार्ग, बर्फबारी के बाद किया गया था बंद

Katra में फंसे मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु, प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद्द

Baramulla में पहाड़ी से मलबा गिरने से रास्ता बंद, सड़क खोलने का काम जारी

J&K : NH-44 को लेकर जारी हुई नई Traffic Advisory, पढ़ें पूरी खबर

J&K: NH-44 को लेकर नई अपडेट जारी, यात्रा से पहले पढ़ें खबर

NH-44 पर सफर करने से पहले पढ़ लें यह खबर, जारी हुई Traffic Advisory

Jammu : नवरात्रों के दौरान मंदिर जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की Advisory