Katra : मात्र 20 रुपए के किराये से कटरा से रवाना हुई पहली Train, यात्रियों ने ली राहत की सांस, पढ़ें...
Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Sep, 2025 01:16 PM

लोगों ने रेलवे विभाग द्वारा दी गई इस सुविधा के लिए धन्यवाद किया है।
कटरा ( अमित शर्मा ) : भारतीय रेलवे की तरफ से आज कटरा से संगलदान के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाई गई, जिसमें करीब 464 लोगों ने सफर किया। खराब मौसम के कारण बंद रास्तों से निजात पाने के लिए यह फैसला लिया गया है। यह गाड़ी फिलहाल 5 दिन के लिए शुरू की गई है। सुबह 8:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से पांच डिब्बों के साथ गाड़ी नो. 04685 रवाना हुई। लोगों ने रेलवे विभाग का शुक्रिया करते हुए कहा कि रास्ते सारे बंद थे जिसके कारण वह घर या फिर काम-काज पर नहीं जा पा रहे थे।
रेलवे प्रशासन की इस पहल का यात्रियों ने स्वागत किया है। यात्रियों ने कहा कि वाया रोड उन्हें संगलदान तक पहुंचने में करीब 500 रुपए का भुगतान करना पड़ता था वहीं रेलवे प्रशासन ने लोगों की जरूरत को समझते हुए मात्र 20 रुपए कटरा से संगदान का किराया रखा गया जिससे यह सफर ट्रेन की सुविधा के साथ साथ पॉकेट फ्रेंडली भी रहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
Related Story

अब...इस रेलवे स्टेशन पर पहली बार दौड़ेगी 'फूड वैन'... यात्रियों को मिलेगा लजीज खाना!, पढ़ें...

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं पर महंगाई की मार, खाने-पीने की चीजें हुई महंगी

अमरनाथ यात्रा 2026: खुशखबरी! जल्द शुरू हो रहा यात्रा का Registration, पढ़ें पूरी जानकारी

NH-44 पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, यात्रा से पहले पढ़ें यह Advisory

J&K Top- 6 : अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी! तो वहीं NH-44 को लेकर जरूरी Update, पढ़ें...

NH-44 अपडेट: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर थमे पहिये, रास्ते में भारी संकट, यात्रा से पहले ये ज़रूर पढ़ें!

NH-44 बना 'खतरनाक जोन'! आसमान से बरस रहे पत्थर.... यात्रा करने से पहले पढ़ें खबर

J&K Top-6 : श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए तारीख फाइनल तो वहीं 16-17 अप्रैल को लेकर अलर्ट जारी,...

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए तारीख फाइनल, 28 अगस्त तक चलेगी यात्रा

US-Iran Ceasefire: होर्मुज खुलने से बढ़ा भरोसा, निर्यातकों को बड़ी राहत