जम्मू-कश्मीर में फंसे यात्रियों के लिए राहत ! 2 दिन चलेगी Special Train, जानें पूरी डिटेल

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Apr, 2026 08:20 PM

relief for travelers stranded in jammu  kashmir

यह कदम उन यात्रियों और पर्यटकों को राहत देने के लिए उठाया गया है जो सड़क मार्ग बंद होने में व्यवधान के कारण फंसे हुए हैं।

जम्मू ( तनवीर ) :  उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बारिश और इसके कारण सड़क यातायात (NH-44) के प्रभावित होने के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा और बनिहाल के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 04689/04690 दिनांक 9 अप्रैल व 10 अप्रैल के बीच चलाने का निर्णय लिया है। यह कदम उन यात्रियों और पर्यटकों को राहत देने के लिए उठाया गया है जो सड़क मार्ग बंद होने में व्यवधान के कारण फंसे हुए हैं।

Train की समय सारणी

ट्रेन की समय सारणी पर नजर डालें तो, सबसे पहले ट्रेन संख्या 04689 (श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से बनिहाल ) यह ट्रेन श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से 
 सुबह 10.10 बजे रवाना होकर दोपहर में 12.20 मिनट पर बनिहाल पहुंचेगी।

वहीं वापसी में अनारक्षित ट्रेन संख्या 04690 बनिहाल से दोपहर में 2 बजे रवाना होकर, शाम को 5 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी।

कहां-कहां होगा ठहराव

ट्रेन का ठहराव मार्ग में संगलदान और रियासी रेलवे स्टेशन दोनों दिशाओं में रहेगा।

विशेष ट्रेन के संचालन पर जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने बताया, "कि क्षेत्र में खराब मौसम और भारी बारिश के कारण सड़क सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे देखते हुए, हमने कटरा और बनिहाल के बीच कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा उन हजारों पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। हमें उम्मीद है कि इस पहल से यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी सुगमता होगी"।

यात्रियों से अनुरोध हैं, कि ट्रेन की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, डायल 139 और NTES से ले सकते हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!