मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं पर महंगाई की मार, खाने-पीने की चीजें हुई महंगी
Edited By Kalash, Updated: 01 Apr, 2026 01:37 PM

ईरान व इजराइल के बीच जंग के हालातों के चलते मार्च महीने में कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत कटड़ा में भी देखने को मिली।
कटड़ा : ईरान व इजराइल के बीच जंग के हालातों के चलते मार्च महीने में कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत कटड़ा में भी देखने को मिली। वहीं अप्रैल महीना शुरू होते ही कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में 195.50 रूपए की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर सीधे तौर पर मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर दिख रहा है। कीमतों में इजाफे के चलते रेहड़ी संचालक व छोटे दुकानदारों को मजबूरन खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ाने को मजबूर है।
कई रेहडी वालों द्वारा गैस न मिलने के चलते अपनी रेडियो तक बंद कर दी गई है। वहीं इसका असर होटल रेस्टोरेंट्स पर भी देखने को मिल रहा है। गैस की किल्लत व कीमत में बढ़ोतरी के चलते बहुत से रेस्टोरेंट द्वारा अपने मेनू में भी कटौती की गई है।
