Jammu–Katra रेल रूट पर अब सफर होगा और भी आसान! रेलवे ने लिया मेगा ब्लॉक

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Apr, 2026 05:02 PM

train speeds altered on jammu katra rail route

इन कार्यों के पूर्ण होने से जम्मू - श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेल खंड पर ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी, परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित होगी और रेल बुनियादी ढांचा और अधिक सुदृढ़ बनेगा।

जम्मू  (तनवीर ):  जम्मू मंडल के शहीद कैप्टन तुषार महाजन - चक रखवाल रेल खंड के बीच स्थित पुल संख्या 163 पर ट्रेनों की सामान्य गति बहाल करने के लिए रेलवे द्वारा एक विशेष ‘मेगा ब्लॉक’ लिया गया। विदित हो कि पिछले वर्ष हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए, यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस खंड पर अस्थायी रूप से 20 किमी प्रति घंटे का गति प्रतिबंध लागू किया गया था। इस प्रतिबंध को हटाने और रेल परिचालन को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं के तहत आज कार्य किया गया।

जिसमें जम्मू-कटरा रेल खंड में ट्रैफिक और ओ.एच.ई. कार्य, बजालता, फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, जम्मू-बजालता रेल खंड पर बी.सी.एम. मशीन द्वारा ट्रैक की सफाई और सुधार कार्य, टी.आर.आर. यानी रेल नवीनीकरण का कार्य, रेल पटरी के तनाव को कम करने हेतु डी. स्ट्रेसिंग कार्य, शहीद कैप्टन तुषार महाजन यार्ड, पी.सी.टी. मशीन द्वारा ट्रैक रखरखाव का कार्य शामिल हैं।

इन कार्यों के पूर्ण होने से जम्मू - श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेल खंड पर ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी, परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित होगी और रेल बुनियादी ढांचा और अधिक सुदृढ़ बनेगा।

इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल के मार्गदर्शन में यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करते हुए जम्मू मंडल द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। जिसमें तीन ट्रेनों के यात्रियों को विशेष सुविधा के तहत श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचाया गया। यह ट्रेनें थीं, 11449 (जबलपुर -एक्सप्रेस), 12919 (मालवा एक्सप्रेस), 12475 (हापा -सर्वोदय एक्सप्रेस) इन प्रभावित ट्रेनों के संबंध में यात्रियों को अलर्ट मेसेज किया।

- अनारक्षित टिकट खिड़की पर निर्देश जारी किए गए।
- रेलवे स्टाफ द्वारा यात्रियों को निर्देशित किया गया।


शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जी.आर.पी. व आर.पी.एफ . तैनात की गई । यात्रियों को कटड़ा पहुंचाने के लिए डब्ज्ड स्टेशन पर विशेष बसों का प्रबंध किया गया है।

यात्रियों की सहायता और रिफंड की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए हेल्प डेस्क और विशेष रिफंड काउंटर‘ क्रियाशील कर दिए गए हैं।

PunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!