श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए तारीख फाइनल, 28 अगस्त तक चलेगी यात्रा

Edited By Kalash, Updated: 12 Apr, 2026 11:50 AM

shri amarnath yatra 2026

धार्मिक आस्था के केंद्र श्री अमरनाथ गुफा की वार्षिक यात्रा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क : धार्मिक आस्था के केंद्र श्री अमरनाथ गुफा की वार्षिक यात्रा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। वर्ष 2026 में श्री अमरनाथ जी यात्रा का शुभारंभ 3 जुलाई से होगा, जो 28 अगस्त तक जारी रहेगी।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए न केवल धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। हिमलिंग के दर्शन को विशेष पुण्यदायी बताया गया है, जिससे भक्तों को मानसिक शांति और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

पिछले वर्ष की यात्रा रही सफल, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 

साल 2025 की अमरनाथ यात्रा भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष लगभग 4.5 से 5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती, हेलीकॉप्टर सेवाएं और मेडिकल सुविधाएं शामिल थीं।

यात्रा मार्गों—पहलगाम और बालटाल—पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर, स्वास्थ्य शिविर और ठहरने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, कुछ दिनों के लिए खराब मौसम के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से रोका भी गया था, लेकिन बाद में हालात सामान्य होने पर यात्रा फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दी गई।

इस बार तैयारियां और भी बेहतर होने की उम्मीद 

प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे समय रहते पंजीकरण कराएं और स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतते हुए यात्रा की तैयारी करें। इस बार भी यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जाने की संभावना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!