Jammu के सुंजवां बेस कैंप पर पहले भी हो चुका है आतंकी हमला, जानें कब-कब कैसे-कैसे बना Target

Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Sep, 2024 04:04 PM

2018 2022 and 2024 sunjuwan attacks in jammu kashmir

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुंजवां बेस कैंप पर हमला हुआ है

जम्मू डैस्क : जम्मू-कश्मीर के सुंजवां में आतंकी हमला हुआ जिस दौरान एक जवान शहीद हो गए। इस हमले में आतंकियों ने सुंजवां के आर्मी बेस कैंप को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि हमलावर 2 से 3 लोग हैं जिन्होंने बेस कैंप पर फायरिंग की है। सेना ने हमला करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके को सील कर दिया गया है तथा आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुंजवां बेस कैंप पर हमला हुआ है, इससे पहले भी वर्ष 2018 और वर्ष 2022 में 2 बार आतंकी हमले हो चुके हैं जिनमें कई जानें चली गईं और कई घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें :  Jammu Army Base Camp Attack : आतंकी हमले में घायल सैनिक शहीद, अस्पताल में तोड़ा दम

सुंजवां बेस कैंप पर 2018 का आतंकी हमला

10 फरवरी 2018 को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के सुंजवान में आर्मी कैंप पर हमला किया। इस दौरान 3 आतंकियों ने दबे पांव कैंप में घुसपैठ की और जवानों के परिवार वाले क्वार्टर को निशाना बनाया। इसके बाद मौके पर सेना ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गई। इस दौरान 6 सैनिक, 3 हमलावर और एक नागरिक मारे गए जबकि सैनिकों, महिलाओं और बच्चों सहित 20 घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :  Big Breaking : जम्मू के आर्मी बेस कैंप पर आतंकी हमला, एक घायल

2022 में सुंजवां में हुआ आतंकी हमला

इसके बाद सुंजवां में 22 अप्रैल, 2022 को भी एक आतंकी हमला हुआ था। बता दें कि यह हमला सी.आई.एस.एफ. की बस पर हुआ था। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि 10 घायल हो गए। बता दें कि ड्यूटी के लिए जवानों को ले जा रही बस पर 2 आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस दौरान बस में करीब 15 जवान सवार थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों का पीछा किया और उन्हें मार गिराया। वहीं इस हमले में सी.आई.एस.एफ. के ए.एस.आई. एस.पी. पटेल शहीद हो गए जबकि सी.आई.एस.एफ. और पुलिस के 10 जवान घायल हो गए। इनमें सेना के जवान सहित 3 आम नागरिक भी शामिल थे। इसके बाद से ही सुरक्षाबलों ने अलग-अलग ऑपरेशन चलाए। इन सभी अभियानों में 5 जवान शहीद हो गए, 1 नागरिक की मौत हो गई जबकि 4 आतंकियों को मार गिराया गया।

यह भी पढ़ें :  PDP को लगा तगड़ा झटका, इस अहम शख्सियत ने छोड़ी पार्टी

बता दें कि इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शामिल थे। इस हमले का निशाना भी सुंजवां का आर्मी बेस कैंप था। आतंकियों का इरादा बेस कैंप पर फिदायीन हमला करना था। आतंकियों के सीने पर भी आई.ई.डी. और ग्रेनेड लगे हुए थे। इसके अलावा उनके ठिकाने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बता दें कि पी.एम. मोदी 24 अप्रैल को जम्मू के सांबा दौरे पर आने वाले थे। उनके दौरे के 2 दिन पहले ही आतंकियों ने यह हमला किया गया था। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक पी.एम. मोदी की रैली से पहले जैश के पाकिस्तानी मूल के 6 आतंकी जम्मू पहुंच गए थे। इनमें से 2 ने सी.आई.एस.एफ. की बस पर हमला किया जिन्हें सुरक्षाबलों ने मार गिराया। बाकी बचे 4 आतंकी पी.एम. मोदी की रैली पर हमला करने वाले थे लेकिन अलर्ट पर रही सुरक्षा एजेंसियों और भारतीय सेना ने एनकाउंटर कर सभी आतंकियों को मार गिराया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!