J&K : कटरा में बदला मौसम, माता वैष्णो देवी भवन के बेस कैंप में तेज बारिश

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 01 Sep, 2026 05:25 PM

j k weather changes in katra

जम्मू-कश्मीर के कटरा में मौसम ने अचानक करवट ली है। माता वैष्णो देवी यात्रा के बेस कैंप कटरा में तेज बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहावना होने के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कटरा : जम्मू-कश्मीर के कटरा में मौसम ने अचानक करवट ली है। माता वैष्णो देवी यात्रा के बेस कैंप कटरा में तेज बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहावना होने के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले कटरा और त्रिकुटा की पहाड़ियों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

वहीं जम्मू कश्मीर के राजौरी में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। राजौरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है। मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए आम लोगों, खासकर छात्रों और स्कूल जाने वाले बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों, नालों, बरसाती धाराओं और अन्य जलस्रोतों से दूर रहें।

और ये भी पढ़े

    कमजोर, निचले और बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति या परेशानी की स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन या नजदीकी पुलिस स्टेशन/पुलिस पोस्ट से संपर्क कर सहायता लें।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!