Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Jul, 2026 02:17 PM

अभिभावकों से अपील की कि वे प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
परगवाल ( रोहित मिश्रा ) : लगातार हुई भारी बारिश के बाद स्कूलों की सुरक्षा को लेकर जारी सतर्कता के बीच गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल परगवाल के प्रिंसिपल ने सोमवार को स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल भवन, कक्षाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल के सभी कमरे पूरी तरह सुरक्षित हैं और भवन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यदि आज रात दोबारा भारी बारिश नहीं होती है और मौसम सामान्य बना रहता है, तो कल सुबह से विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल बुलाया जाएगा।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। यदि मौसम अनुकूल रहा, तो मंगलवार से विद्यालय में पढ़ाई सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here