J&K के इस इलाके में जंगली सुअर का आतंक, चार लोगों पर जानलेवा हमला

Edited By VANSH Sharma, Updated: 17 Jan, 2026 03:30 PM

wild boars are causing terror in this area of  j k

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल कस्बे में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली सुअर अचानक बाजार में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल कस्बे में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली सुअर अचानक बाजार में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगली सुअर के बाजार में पहुंचते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। हमले में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। काफी मशक्कत के बाद जंगली सुअर को बाजार से बाहर खदेड़ दिया गया, जिसके बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो सकी।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन सहित आसपास के शहरी इलाकों में भी जंगली सुअरों की मौजूदगी देखी गई है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द कदम उठाने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!