जम्मू में झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत, जानें अगले 24 घंटों का हाल
Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Jul, 2024 12:23 PM

विभाग ने आम जनता को संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह दी है।
जम्मू: मौसम विभाग द्वारा जताई गई बारिश की संभावना के चलते शुक्रवार शाम को जम्मू संभाग के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। करीब 1 से 2 घंटे हुई बारिश से नदी और नालों के जलस्तर में भी बढ़ौतरी हुई।
यह भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रा : तीर्थयात्री जोर-शोर से कर रहे बाबा बर्फानी के दर्शन, एक हफ्ते में आंकड़ा 1.50 लाख से पार
ऐसे में आसपास रहने वाले लोग काफी दहशत में दिखे। बरसात के चलते लोगों को नालों की बाढ़ का खतरा सताने लगा है। कुछ ही समय की बारिश से जम्मू शहर की कई सड़कों पर जलभराव देखा गया। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। गर्मी व पारे में कुछ हद तक कमी पाई गई।
यह भी पढ़ें : बढ़ रहा चिनाब दरिया का जलस्तर, कभी भी डूब सकता है यह गांव, लोगों की उड़ी नींदें
वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी धंसने की संभावना जताई है। कुछ निचले इलाकों में अस्थायी जलभराव की स्थिति हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम गरज के साथ बारिश व बिजली चमकने की संभावना है। विभाग ने आम जनता को संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह दी है।
Related Story

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, वाहन के उड़े परखच्चे

Jammu News: तवी रिवरफ्रंट पर योग का रंग, Fit जम्मू की ओर बढ़ता एक और कदम

घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर... जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर नया Update जारी

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, गांधीनगर में दिखा देशभक्ति का जोश

‘नशा मुक्त जम्मू अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई, R.S. पुरा में चिट्टा बरामद

Udhampur : बारिश में भी नहीं टूटा छात्रों का हौसला, शिक्षकों की मांग को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन

जम्मू: HPCL डिपो के बाहर टैंकर ड्राइवरों का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन से समाधान की मांग

Top-6 : जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से कई इलाकों में जल भराव तो वहीं 15 अगस्त से पहले Kashmir में...

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, SSB काफिले की 3 गाड़ियां टकराईं, 3 जवान घायल

Top-6: जम्मू-कश्मीर में 26 जगहों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तो वहीं Jammu योग का रंग, पढ़ें...