Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Jul, 2026 04:20 PM

पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश का असर अब सब्जी-बाजारों पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
जम्मू ( मुकेश ) : जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश का असर अब सब्जी-बाजारों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सब्जियों की कीमतों में अचानक आई तेज बढ़ोतरी से आम लोगों, खासकर गृहिणियों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ परिवहन और आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं ने बताया कि जो सब्जियां दो सप्ताह पहले 20 से 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रही थीं, वही अब 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक बिक रही हैं। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच सब्जियों के दामों में आई इस बढ़ोतरी ने रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
वहीं, सब्जी विक्रेताओं ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए लगातार हो रही बारिश को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि खराब मौसम के कारण बाहरी राज्यों से सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। साथ ही बारिश के चलते बड़ी मात्रा में सब्जियां खराब हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि मौसम सामान्य होने और सब्जियों की आपूर्ति सुचारु होने के बाद ही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here