जम्मू-पठानकोट National Highway पर दो वाहनों की भीषण टक्कर, मच गई चीख-पुकार
Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Aug, 2024 08:18 PM

परफास्ट बस पीछे से बड़ी तेजी से आई और आगे निकलने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली को जबरदस्त टक्कर मार दी।
कठुआ : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार सुपरफास्ट बस ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगेट मोड़ के नजदीक कठुआ से जम्मू जा रही एक तेज रफ्तार सुपरफास्ट बस नम्बर जे.के.21ए.-4447 ने पीछे से ट्रैक्टर नम्बर जे.के.08सी.-1948 को टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ेंः Breaking: Kulgam में इस मार्ग पर वाहनों को लगी ब्रेक, देखा कुछ ऐसा कि सब रह गए हक्के-बक्के
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह सुपरफास्ट बस पीछे से बड़ी तेजी से आई और आगे निकलने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली को जबरदस्त टक्कर मार दी। इसे गनीमत ही कहा जाए कि बस में सवार यात्रियों को कोई चोटें नहीं आई और यात्री सकुशल हैं। वहीं घायल ट्रैक्टर-ट्राली के ड्राईवर की पहचान रमेश कुमार निवासी हटली के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए मैडीकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बस के ड्राईवर को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढे़ंः Transfer: विधानसभा चुनाव से पहले इन अधिकारियों का हो सकता है तबादला, पढ़ें पूरी खबर
Related Story

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 7 घंटे रहेगा ट्रैफिक बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Jammu-Poonch Highway पर लाइंड स्लाइड के बाद प्रशासन ने दी मंजूरी, पढ़ें...

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार... मंजर देख सन्न रह गए लोग

NH-44 पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, कई घंटों तक बंद रहेगा Traffic, जानें Timings

Jammu-Srinagar Highway पर सफर करने वाले जानें नई ट्रैफिक एडवाइजरी

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा Update, कई घंटों तक थमेगा ट्रैफिक, जानें क्यूं ?

J&K Top-6 : नेशनल हाईवे पर घंटों तक बंद रहेगा Traffic, तो वहीं Amarnath Yatra को लेकर अचानक बढ़ी...

जम्मू-कश्मीर में इमारत गिरने से जवान की मौ/त, मचा हड़कंप

Jammu: वाहन की तलाशी लेते ही मच गया हड़कंप, सामने आया हैरान करने वाला मामला

LoC पार करते ही धरा गया पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रहीं कनेक्शन