Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Mar, 2026 02:07 PM

आज लगभग 13:00 बजे कटरा-रियासी मार्ग पर डीडी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है
कटड़ा ( अमित शर्मा ) : आज लगभग 13:00 बजे कटरा-रियासी मार्ग पर डीडी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार JK02V-0071 वाली एक कार की टक्कर रजिस्ट्रेशन नंबर JK02AW-2064 वाले एक टेम्पो से हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायल व्यक्तियों को तुरंत इलाज के लिए CHC कटरा ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान 1. प्रिया देवी, पत्नी करण कुमार निवासी बरनाई बंतलाब, जम्मू। 2. राहुल देव सिंह, आयु 32 वर्ष पुत्र श्री कुलवीर सिंह निवासी सेरबढ़, कटरा, जिला रियासी व 3. माखन सिंह पुत्र सुरम सिंह निवासी सिरला, तहसील और जिला रियासी के रूप में हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here