National Highway पर भयानक हादसा, आग का गोला बना डंपर.. जानें क्या बनें हालात

Edited By Kamini, Updated: 03 Mar, 2026 12:00 PM

horrific accident on national highway

नेशनल हाईवे पर जबरदस्त हादसा होने की खबर सामने आई है।

राजौरी (शिवम): नेशनल हाईवे पर जबरदस्त हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे NH-144ए पर जिला राजौरी के नौशेरा उपमंडल के बगनो-टी क्षेत्र में बीती रात ईंटों से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद वाहन में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय चालक ने सतर्कता दिखाते हुए किसी तरह डंपर से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। उसे मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने और वाहन हटाने के दौरान कुछ समय के लिए मार्ग भी बाधित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!