नौशहरा में 4 वर्षीय बच्ची के साथ घटा दर्दनाक हादसा, परिवार में पसरा मातम

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Aug, 2026 03:44 PM

tragic incident involving a 4 year old girl in naushera

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

राजौरी (शिवम बक्शी) : राजौरी जिले के नौशहरा क्षेत्र के कमपला बाजार में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब एक टाटा मोबाइल वाहन ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक बच्ची की पहचान रेहान पोसवाल पुत्री मोहम्मद अल्ताफ, निवासी कमपला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बच्ची को टाटा मोबाइल वाहन नंबर जेके11ई /6900 ने टक्कर मार दी। वाहन को मोहम्मद यासीन पुत्र नूर दीन, निवासी लारोका चला रहा था।

हादसे के बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार SDHनौशहरा में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक बच्ची का शव उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

इस संबंध में पुलिस थाना नौशहरा में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!