Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Jun, 2026 05:14 PM

हादसे के समय वाहन में दो लोग सवार थे।
बारामूला ( रेजावान मीर ) : उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के उरी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारामूला-उरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजेरवानी उरी के पास एक ऑल्टो कार चालक के नियंत्रण से बाहर होकर झेलम नदी में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में दो लोग सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायल की पहचान सहित अन्य विवरण की प्रतीक्षा की जा रही थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here