National Highway पर घटा सड़क हादसा, कार और स्कूटी में जोरदार टक्कर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 Jul, 2026 10:55 AM

jammu rajouri poonch national highway accident

इसी दौरान जम्मू से नौशहरा जा रही मारुति सुजुकी कार नंबर JK14A-9489 से उसकी टक्कर हो गई।

राजौरी(शिवम बक्शी): जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिओट क्षेत्र में शुक्रवार को एक मारुति कार और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान 25 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सुंदरबनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मुकेश स्कूटी नंबर JK11F-8147 पर नौशहरा से सुंदरबनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान जम्मू से नौशहरा जा रही मारुति सुजुकी कार नंबर JK14A-9489 से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल (SDH) सुंदरबनी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!