जम्मू-कश्मीर में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 06 Sep, 2026 12:22 AM

important news for travelers in jammu  kashmir

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और बारिश के पूर्वानुमान के बीच जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने 6 सितंबर 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, NH-44 पर डावल, उधमपुर में करीब 30-40 मीटर का सिंगल लेन हिस्सा होने के कारण...

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और बारिश के पूर्वानुमान के बीच जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने 6 सितंबर 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, NH-44 पर डावल, उधमपुर में करीब 30-40 मीटर का सिंगल लेन हिस्सा होने के कारण ट्रैफिक को नियंत्रित तरीके से चलाया जा रहा है। इसके अलावा मरोग और किश्तवाड़ी पाथर के बीच भी सिंगल लेन होने से वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। 4 सितंबर शाम 4 बजे से 5 सितंबर शाम 4 बजे तक रामबन और बनिहाल के बीच 3 वाहनों के खराब होने के कारण भी यातायात काफी धीमा रहा।

बारिश को देखते हुए सफर से पहले सड़क की स्थिति जांचने की अपील

IMD की ओर से अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही यात्रा करें। यात्री TCU श्रीनगर, रामबन और जम्मू से सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी ले सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को दिन के समय जम्मू-श्रीनगर NH-44 पर सफर करने की सलाह दी है। रात के समय यात्रा से बचने को कहा गया है, क्योंकि रामबन-बनिहाल के बीच शूटिंग स्टोन, भूस्खलन और निर्माण कार्य के कारण परेशानी हो सकती है।

तेल-गैस टैंकरों के लिए भी बदले नियम

NH-44 के डिगडोल-खूनी नाला क्षेत्र में NHAI के चौड़ीकरण कार्य के चलते कश्मीर जाने वाले तेल और गैस टैंकरों की दिन के समय आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक इस हिस्से में टैंकरों की आवाजाही पर रोक रहेगी। टैंकरों को चेनानी से आगे शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक जाने की अनुमति दी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने टैंकर ऑपरेटरों से उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने को कहा है।

ओवरलोडिंग से बचें, वाहन की फिटनेस जांचें

ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के मालिकों और ऑपरेटरों से ओवरलोडिंग नहीं करने की अपील की है। यात्रियों और वाहन चालकों को सफर से पहले वाहन की फिटनेस जांचने और पर्याप्त ईंधन रखने की सलाह दी गई है। रामबन-बनिहाल के बीच भूस्खलन और शूटिंग स्टोन वाले क्षेत्रों में बेवजह वाहन रोकने से भी बचने को कहा गया है।

6 सितंबर को NH-44 पर दोनों तरफ से चलेंगे वाहन

यदि मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहती है तो 6 सितंबर को जम्मू-श्रीनगर NH-44 पर जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू दोनों दिशाओं में LMV, यात्री वाहन, निजी कार और मालवाहक वाहनों को चलने की अनुमति होगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से लेन अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। गलत लेन में वाहन चलाने और ओवरटेकिंग से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है।

Kishtwar-Sinthan-Anantnag Road पर समय तय

NH-244 पर मौसम और सड़क की स्थिति अनुकूल रहने तथा रोड मेंटेनेंस एजेंसी से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद LMV और निजी कारों को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी।

पराना से अनंतनाग: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
दक्सुम से किश्तवाड़: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

निर्धारित कट-ऑफ टाइम के बाद किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

SSG रोड पर भी समय निर्धारित

श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड पर मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर LMV को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। सोनमर्ग से कारगिल और मिनामर्ग से श्रीनगर की ओर वाहनों की आवाजाही रोड मेंटेनेंस एजेंसी की मंजूरी के बाद होगी। वहीं HMV को सोनमर्ग से कारगिल की ओर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलने की अनुमति रहेगी। वाहन चालकों को फिसलन भरी सड़क को देखते हुए एंटी-स्किड चेन साथ रखने और इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

मुगल रोड पर भी दोनों तरफ से आवाजाही

मुगल रोड (NH-701A) पर मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने तथा GREF से मंजूरी मिलने के बाद LMV और अधिकतम 10 टायर वाले HMV को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी।

चंदिमार्ग (बफलियाज) से शोपियां: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
हेरपोरा (शोपियां) से पुंछ: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

निर्धारित समय के बाद किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!