कश्मीर के कई इलाकों में पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध कामों में लगे 13 वाहन जब्त

Edited By VANSH Sharma, Updated: 26 Feb, 2026 08:31 PM

police crackdown in several areas of kashmir

सेंट्रल और साउथ कश्मीर में अलग-अलग अभियानों के दौरान 13 वाहन जब्त किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू और कश्मीर में छोटे मिनरल्स के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए सेंट्रल और साउथ कश्मीर में अलग-अलग अभियानों के दौरान 13 वाहन जब्त किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सेंट्रल कश्मीर के गंदेरबल जिले में कंगन और लार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 6 वाहन पकड़े गए, जिनमें 5 ट्रैक्टर और 1 टिपर शामिल हैं। आरोप है कि ये वाहन बिना आवश्यक अनुमति के नाला सिंध से निकाला गया मटेरियल ले जा रहे थे। जियोलॉजी और माइनिंग विभाग, जम्मू-कश्मीर की टीम के साथ संयुक्त अभियान में पुलिस ने मौके पर ही वाहनों को रोककर जब्त कर लिया।अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन से सरकार को आर्थिक नुकसान होता है और पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

वहीं साउथ कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने जैनापोरा और तुर्कवांगम इलाकों में 7 ट्रैक्टर जब्त किए। जैनापोरा पुलिस स्टेशन की टीम ने एक ट्रैक्टर को बिना वैध रॉयल्टी दस्तावेज के पकड़ा, जिस पर FIR नंबर 16/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी तरह तुर्कवांगम पुलिस पोस्ट की टीम ने सुगन और तुर्कवांगम क्षेत्रों में बिना अनुमति खनन में लगे 6 ट्रैक्टर जब्त किए। इस संबंध में FIR नंबर 17/2026 और 18/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!