Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Mar, 2026 02:07 PM

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से यहां पड़ी गंदगी को लंबे समय से नहीं उठाया गया है, जिसके कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।
आर.एस. पुरा (मुकेश): जम्मू–आर.एस. पुरा सड़क मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार इंदिरा नगर गांव में बिलौल तवी की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर गंदगी के ढेर लगे होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से यहां पड़ी गंदगी को लंबे समय से नहीं उठाया गया है, जिसके कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।
लोगों ने बताया कि नवरात्रि का पावन पर्व भी नजदीक है और श्रद्धालु इस बिलौल तवी नदी में माता की साख व अन्य धार्मिक सामग्री प्रवाहित करने आते हैं। ऐसे में सड़क मार्ग पर फैली गंदगी श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से पार्क व नाइट्स कॉलेज में आने-जाने वाले बच्चे और अन्य लोग भी गुजरते हैं, जिन्हें गंदगी और बदबू के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां सफाई करवाकर गंदगी के ढेर हटाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर पड़ी यह गंदगी सरकार और प्रशासन के स्वच्छता के दावों की पोल खोल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here